फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुंगा रिंपोछे ने दिया करुणा, सेवा का संदेश

Fri, 21 Nov 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। ड्रुक ड्रिलबू री रिट्रीट सेंटर (सीला गोंपा) एवं यंग ड्रुक्पा एसोसिएशन गरशा ने बिलिंग में न्युग्ने रिट्रीट करवाया। इस आध्यात्मिक साधना का नेतृत्व कुंगा रिंपोछे ने किया।
विज्ञापन

इस आयोजन में काफी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं और साधकों ने हिस्सा लिया। गौर रहे कि उपवास, मौन, शुद्ध व्रत, ध्यान और अवलोकितेश्वर की करुणा साधना पर आधारित न्युग्ने को बौद्ध परंपरा का अत्यंत पवित्र अभ्यास माना जाता है। इसका उद्देश्य मन, वाणी और कर्म को पवित्र बनाकर करुणा भाव को विकसित करना है। कुंगा रिंपोछे ने अपने उपदेशों में दया, करुणा, धैर्य और सभी प्राणियों के कल्याण के लिए जीवन समर्पण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में ऐसे साधनाएं मन में सकारात्मक ऊर्जा और करुणा उत्पन्न करने में अत्यंत सहायक हैं। रिंपोछे ने सभी प्रतिभागियों को आशीर्वचन दिए। इस दौरान यंग ड्रुक्पा एसोसिएशन गरशा अध्यक्ष सुशील ने सभी का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें