फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुमार साहिल ने दिल साडा चोरी हो गया से खूब बांधा समा

Sun, 05 Oct 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
चौथी सांस्कृतिक संध्या में गोपाल शर्मा, ममता भारद्वाज, विशाल ने भी नचाए दर्शक
विज्ञापन

बाबा वीरनाथ युवक मंडल ने कुल्लवी नाटी से दिखाई हिमाचली संस्कृति की झलक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दशहरा की चौथी सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने दर्शकों को खूब नचाया। पार्श्व गायक कुमार साहिल स्टार कलाकार रहे। मुख्य कलाकारों में फोक शेख गोपाल शर्मा, ममता भारद्वाज, विशाल भारद्वाज, हेमंत शर्मा और कृष्णा वर्मा शामिल रहे।
कुमार साहिल ने एक हसीना थी एक दीवाना था, बडेयां घरां दे काके, तेरे गुट नू कड़ा सरदारनिये, जीने मेरा दिल लुटिया, दिल साडा चोरी हो गया, गुड नाल इश्क मीठा, कजरा मोहब्बत वाला फिल्मी सहित कई पहाड़ी गीत पेश किए।
विज्ञापन


ममता भारद्वाज ने शहर में तुझे सी कोई और न बिल्लो, हाय रे मेरो घागरा, कजरा मोहब्बत बाला फिल्मी के साथ पहाड़ी झुरी री बोला आखिटी, कुल्लू मनाली लागा मेला सहित कई गाने पेश किए।
फोक शेख गोपाल शर्मा और राजेंद्र आचार्य ने हास्य व्यंग्य के साथ तड़पाओगे हम तड़प-तड़प कर, बद्दो बद्दी आंख लड़ी बद्दोबद्दी फिल्मी गीत के साथ पहाड़ी तू मोही अच्छरिये, लोहे दे आ टेर्नुआ घडी भर नच ले पहाड़ी सहित कई गीत पेश कर दर्शकों को नचाया। विशाल जसवाल ने ओम नमो शिवाय, पल पल भोले जब भी अकेले पाया है, कजरा मोहब्बत बाला आदि भजन और गीत पेश किए। हेमंत शर्मा आज पहुने तेरे रे धारो पांदे री गुजरीए, हो वे लालीए हो लाल तेरे, महारे लाना नी दिल हो, शुण झाऊलिए महारे रोहड़ू मिले के जाना आदि पहाड़ी गीत पर दर्शक नचाए।

किशन वर्मा तेरा मेरा प्यार आड़िये बचपनौ रा, कांटा चुटो कुमरो रा रे, मुंजी रे लाने काचो रे, पिंक प्लाजो गीत पेश कर दर्शकों का मनोरंजन किया। सांस्कृतिक संध्या का आगाज होमगार्ड बैंड की प्रस्तुति से हुआ। इस बैंड के कलाकारों ने मधुर ध्वनि से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। कर्ण कौंडल, कला देवी, पंडित देवब्रत, गौरी, अनिल कुमार, एके अनुपम, विजय गुलशन, खूब राम, धर्मा जनाहल, संजय चौहान, ओम प्रकाश, सुनयना पालसरा, डॉ. सर्वज्ञ, शुभम शर्मा, हरिकृष्ण शर्मा, सतपाल बंसल, चमन लाल, अर्जुन ठाकुर, आशा कंवर, चिंता ठाकुर, बचन सिंह, अवंतिका शर्मा, रंजना कुमारी, बीके चौहान, राजेंद्र, कुसुम, संजीव धीमान ने फिल्मी और हिमाचली गीतों की प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

बाबा वीरनाथ युवक मंडल ने कुल्लवी नाटी के माध्यम से हिमाचली संस्कृति का प्रदर्शन किया। शिमला के सांस्कृतिक दल ने भी बेहतरीन प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया। अल्फा मॉडलिंग की ओर से फैशन शो भी आकर्षण का केंद्र रहा।
सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि मनाली विधानसभा के विधायक भुवनेश्वर गौड़ शामिल हुए। उन्हें डीसी तोरुल एस रवीश ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें