मनाली की मनुरंगशाला में समर फेस्टिबल के दौरान प्रस्तुति देते हुए।-संवाद
मनाली की मनुरंगशाला में किया जा रहा समर फेस्टिवल का आयोजन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मिस कुल्लू का होगा चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली की मनुरंगशाला में समर फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को दो दिवसीय उत्सव का आगाज हुआ।
होटलियर एसोसिएशन से गजेंद्र ठाकुर, होटलियर हीरालाल, इंटक के प्रदेश प्रवक्ता डीआर जोशी, पर्यावरण विद किशन लाल, नगर परिषद की उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा, मशहूर मंच संचालक सतीश सूद विशेष अतिथि थे।
रुद्रा दी अल्टीमेट ग्रुप कुल्लू के बैनर तले हो रहे समारोह में मिस कुल्लू के चयन के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। ग्रुप 2011 से निरंतर कला के क्षेत्र में हर वर्ष कार्य करता आ रहा है। पहले दिन कैलाश बोधी स्कूल के बच्चों की कुल्लवी नाटी आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही हिमालयन बुद्धिस्ट स्कूल 15 मील की छात्राओं ने लाहौली नृत्य से धमाल मचाया। डेम ग्रेंड ग्रुप ने शानदार फैशन-शो पेश कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। कान्हा डांस स्टूडियो बंजार के कलाकारों ने प्रस्तुति से चिट्टा के नशे पर चोट की। कल्पना गौतम का फिल्मी डांस आकर्षण का केंद्र रहा। ग्रुप के एमडी सूरज नेगी ने बताया कि मनाली कुल्लू समर फेस्टिवल में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन होगा। संवाद