फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू के यशपाल को मिला डिस्क अवार्ड

Sat, 06 Dec 2025 04:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
डीजी सतवंत अटवाल से डिस्क अवार्ड प्राप्त करते वरिष्ठ प्लाटून कमांडर यशपाल। -संवाद
विज्ञापन
डीजी सतवंत अटवाल ने किया सम्मानित
विज्ञापन

आपात स्थिति में मलबे में दबे लोगो को किया रेस्क्यू
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अफसरों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। डीजी कार्यालय शिमला में आयोजित कार्यक्रम में डीजी सतवंत अटवाल 86 अफसरों और कर्मचारियों को डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया। इस दौरान जिला कुल्लू से भी गृहरक्षा सातवीं वाहिनी के वरिष्ठ प्लाटून कमांडर यशपाल को सम्मान मिला है।
बता दें कि सातवीं वाहिनी के वरिष्ठ प्लाटून कमांडर यशपाल ने आपातकालीन स्थिति में आम जनता के बचाव और उन्हें राहत पहुंचाने के कार्य को बखूबी निभाया है। उन्होंने दिसंबर 2024 में गृह रक्षा स्थापना दिवस की रेस्क्यू डेमो टीम में बतौर लीडर काम किया था।
विज्ञापन

इसके अलावा सितंबर 2025 में आई प्राकृतिक आपदा में जिला मुख्यालय कुल्लू के अखाड़ा बाजार में मलबे में 12 लोग दब गए थे। इन लोगों को रेस्क्यू करने में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और गृह रक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से कार्य किया। तीन से सात सितंबर तक चले इस रेस्क्यू अभियान में नौ शव और तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
विज्ञापन

इस बचाव दल में भी वे शामिल रहे। वहीं, इसी माह सैंज के दुर्गम क्षेत्र ग्राम पंचायत शैंशर तक स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ आवश्यक चिकित्सा सुविधा ग्रामीणों को प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई है। उधर, प्लाटून कमांडर यशपाल ने कहा कि सम्मान पाकर समाज सेवा के कार्यों को करने के प्रति सजग रहने की प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें