फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दांत की मर्ज के लिए लग रही कुल्लू की दौड़

Wed, 05 Feb 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर अस्पताल में डेंटल चेयर का हाइड्रोलिक सिस्टम खराब
विज्ञापन

हजारों रुपये खर्च कर कुल्लू में उपचार करवाने आ रहे मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति) दंत चिकित्सक तैनात होने के बावजूद जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दांत के मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है।
दरअसल, उदयपुर अस्तपाल में साल 1994 में खरीदी गई डेंटल पेशेंट चेयर का हाइड्रोलिक सिस्टम काम नहीं कर रहा है। लिहाजा, यहां तैनात दंत चिकित्सक मरीजों का इलाज नहीं कर पा रहे हैं। बिना डेंटल पेेशेंट चेयर दांतों का चेकअप और खराब दांतों को निकालना डाॅक्टर के लिए संभव नहीं है। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गेमूर में भी कई महीनों से महज एक फार्मासिस्ट तैनात है। पीजी के लिए चयन होने के बाद यहां तैनात डाॅक्टर अगस्त से तैनात नहीं है। तब से अस्पताल एक फार्मासिस्ट के सहारे चल रहा है। उदयपुर अस्पताल में दांतों का इलाज बंद होने से तिंदी, मयाड़ और उदयपुर क्षेत्र के कई मरीज कुल्लू का रुख कर रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने पिछले दिनों खराब डेंटल पेशेंट चेयर का मामला विधायक अनुराधा राणा के संज्ञान में लाया है। विधायक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने डेंटल पेशेंट चेयर खरीद के लिए जैम पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया है। लंबी प्रक्रिया के कारण अभी तक चेयर अस्पताल में उपलब्ध नहीं हो पाई है। इसका खामियाजा दांत के मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। डेंटल सेवा न मिलने के कारण मरीजों को कुल्लू जाने के लिए टैक्सी किराए के अलावा अन्य खर्चों के लिए हजारों रुपये का वहन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लाहौल-स्पीति के भाजपा जिला अध्यक्ष रिगजिन समफेल हायरपा ने कहा कि कांग्रेस सरकार एक तरफ विकास के दावे कर रही है। दूसरी तरफ स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सेवाओं को दुरूस्त करने के लिए दो-ढाई लाख रुपये का प्रबंध नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन


अस्पताल में तैनात दंत चिकित्सक डाॅक्टर रणजीत ने बताया पुरानी चेयर का हाइड्रोलिक सिस्टम काम नहीं कर रहा है। विभाग ने जेम पोर्टल के माध्यम से डेंटल पेंशेंट चेयर खरीदने के लिए आवेदन किया है। उम्मीद है कि अस्पताल को जल्द नई डेंटल चेयर मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें