फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: डिजिटल बुकिंग के लिए कुल्लू की गैस एजेंसी को मिला पहला इनाम

Thu, 13 Feb 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला में हुआ इंडेन का वितरक संवाद एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में गैस सिलिंडर की बेहतर सेवाएं देने के लिए कुल्लू की स्पिक-एन-स्पेन गैस एजेंसी को प्रदेश भर में पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार मिला है। शिमला में इंडेन के मंडल कार्यालय की ओर से आयोजित वितरक संवाद एवं सम्मान समारोह में यह सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

समारोह में इंडियन ऑयल के सीजीएम परमेश्वर, जीजीएम चंडीगढ़ अनुराग आनंद, डीएलएसएच शिमला मोहम्मद आमीन इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर गैस एजेंसियों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले वितरकों को इनाम दिया गया। स्पिक एन स्पेन गैस एजेंसी कुल्लू के मैनेजर राजीव तलवार ने बताया कि उनकी गैस एजेंसी कुल्लू को पहला इनाम डिजिटल बुकिंग के मिला है। दूसरा इनाम रिफिल डिलीवरी और तीसरा इनाम कॉमर्शियल 19 किलो और कॉमर्शियल छोटू पांच किलोग्राम के लिए दिया गया। यह पुरस्कार ललिता कुमारी ने हासिल किए। कहा कि कुल्लू क्षेत्र के उपभोक्ताओं को उत्तम सुविधा देना ही स्पिक-एन-स्पेन गैस एजेंसी कुल्लू का लक्ष्य है। इसमें वह खरा उतरने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदेशभर में अच्छा काम करने के लिए मिले इनाम उनको भविष्य में ग्राहकों की सेवा करने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें