भुंतर में चल रही राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में कुश्ती प्रतियोगिता में दमखम दिखाते
भुंतर (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर में राज्य स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में शनिवार को खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में 12 जिलों से लगभग 500 छात्रा खिलाड़ी भाग ले रही हैं। कबड्डी के मुकाबले में कुल्लू की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए बिलासपुर की टीम को पराजित किया।
खो-खो के मुकाबले में कुल्लू की छात्राओं ने मंडी की टीम को हराकर जीत अपने नाम की। खेल मैदान में खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों ने प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शिमला की टीम ने कांगड़ा को हराकर जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मुकाबले में सोलन की टीम ने कुल्लू को मात दी।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल के अलावा बैडमिंटन, योग और शतरंज की स्पर्धाएं भी आयोजित की जा रही हैं। इनमें भी खिलाड़ी अपना दमखम और प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। जूडो प्रतियोगिता में कुल्लू विजेता और सिरमौर उपविजेता बना। इसके अलावा कुश्ती में बिलासपुर ने सोलन को मात दी। संवाद
भुंतर में चल रही राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में कुश्ती प्रतियोगिता में दमखम दिखाते
भुंतर में चल रही राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में कुश्ती प्रतियोगिता में दमखम दिखाते