फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू से रामपुर जा रही बस सोझा में हांफी, यात्री परेशान

विज्ञापन
बंजार के एनएच पर जलोड़ी दर्रा पर हाफी एचआरटीसी बस सेवा।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। सरवरी बस अड्डा कुल्लू से रामपुर जा रही एचआरटीसी की बस सोझा की चढ़ाई में हांफ गई। तकनीकी खराबी के चलते बस बीच सड़क पर खड़ी हो गई। इस कारण बस में सवार करीब 30 से 35 सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सवारियों को दूसरी बस के लिए करीब दो घंटे का इंतजार करना पड़ा। जिले में बसों के लगातार खराब होने से आम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच कुछ लोग टैक्सी में भी जाने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को कुल्लू से रामपुर वाया जलोड़ी दर्रा जा रही एचआरटीसी की बस घियागी और सोझा के बीच की चढ़ाई में खराब हो गई। बस में करीब 35 सवारियां सफर कर रही थीं। चालक और परिचालक ने बस को ठीक करने की कोशिश की लेकिन तकनीकी खराबी आने से बस नहीं चल पाई। ऐसे में आनी, रामपुर और निरमंड की तरफ जाने वाली सवारियों को करीब दो घंटे तक का इंतजार करना पड़ा। लंबा इंतजार करने के बाद सवारियों को कुल्लू-आनी-दलाश बस में जाना पड़ा। सवारियों का कहना है कि बस नई थी, फिर भी बस का खराब होना चिंताजनक है।

प्रताप ठाकुर, जितेंद्र कुमार, जगदीश ठाकुर, रोहित व लालचंद ने कहा कि हाईवे-305 में सोझा की चढ़ाई जैसे ही शुरू हुई, बस सड़क पर खड़ी हो गई। उन्होंने कहा कि बस ऐसी जगह पर खराब हुई जहां से कोई दूसरी बस सेवा भी नहीं मिलती। इसके बाद सवारियों को दो घंटे बाद कुल्लू से आई दूसरी बस का इंतजार करना पड़ा और उसमें अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। एसआरटीसी आनी के प्रभारी इंद्र सिंह ने कहा कि बस के गियर में खराबी आ गई थी। सोमवार को टीम मौके पर भेजकर बस को निकाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें