फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में 27 फरवरी से सजेगा साहित्य उत्सव

Fri, 20 Feb 2026 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय उत्सव में शामिल होंगे देशभर से साहित्यकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमतरु समिति, कुल्लू साहित्य उत्सव समिति और जिला प्रशासन के सहयोग से तीसरे कुल्लू साहित्य उत्सव का आयोजन 27 फरवरी से एक मार्च तक होगा।
पर्यावरण पहाड़ और साहित्य पर होने वाले इस उत्सव में जिला के सभी महाविद्यालय से करीब 60 विद्यार्थी भाग लेंगे। तीसरे दिन युवाओं के लिए युवा संवाद होगा।
विज्ञापन

उत्सव के समन्वयक डॉ. निरंजन देव शर्मा ने कहा कि इसमें देश और प्रदेश के नामी और वरिष्ठ साहित्यकार शामिल होंगे। मुंबई से अनूप सेठी और सुमनिका सेठी, चंबा से पर्यावरणविद रतन चंद, दिल्ली से प्रो. मिलाप चंद और बंजार से वरिष्ठ साहित्यकार प्रो वरयाम सिंह व मंडी से रेखा वशिष्ठ भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कुल्लू और लाहौल के रचनाकार भी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें आधार, न्यू वर्ल्ड, नवारूण, हंस प्रकाशन साहित्य और अन्य विषयों की पुस्तकों के स्टाॅल लगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन


हिमतरु समिति के अध्यक्ष रमेश पठानिया ने कहा उत्सव में संजू पॉल, ईशिता, गिरीश, कृष्णा, टशी, पालमो तथा रमेश पठानिया के चित्रों की प्रदर्शनी भी सजेगी।
-0000000


-00000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें