फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू-मनाली वामतट सड़क होगी चकाचक

विज्ञापन
मनाली में वाम तट मार्ग पर टयरिंग करने में जुटी मशीनरी और मजदूर।-संवाद
विज्ञापन
मनाली। लंबे समय से खस्ताहाल कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग अब दुरुस्त होने वाला है। जगतसुख से मनाली तक सड़क की टारिंग का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

सड़क की खराब हालत के कारण ग्रामीणों के साथ पर्यटकों और वाहन चालकों को भी लंबे समय से परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अब मरम्मत कार्य शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। वामतट सड़क मनाली और आसपास के गांवों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। नेशनल हाईवे बंद होने की स्थिति में यही सड़क लाइफलाइन का काम करती है।
आपदा के दौरान भी इसी मार्ग से लोगों ने आवागमन किया था। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और कई हिस्सों में सतह उखड़ गई थी। सड़क की मरम्मत और सुधार के लिए करीब आठ करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। इसी राशि से सड़क के विभिन्न हिस्सों को दुरुस्त किया जाएगा। जगतसुख से मनाली तक टारिंग शुरू होने से अब वामतट सड़क के जल्द बेहतर होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

.....

दशहरा तक पूरा होगा काम
सड़क के कार्य को दशहरा तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। यदि मौसम ने साथ दिया तो निर्धारित समय में सड़क की टारिंग पूरी करने का प्रयास किया जाएगा। सड़क के दुरुस्त होने से स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी, वहीं मनाली आने वाले पर्यटकों को भी सुगम सफर की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

....

सड़क की बेहतर गुणवत्ता एवं सुगम यातायात को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग द्वारा कार्य को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। क्षेत्रवासियों एवं पर्यटकों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता है। मनाली विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं।
-भुवनेश्वर गौड़, विधायक मनाली विधानसभा
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें