फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग झाड़ग पुल के पास धंसा, वाहन भी फंसा

विज्ञापन
मनाली में वाम तट मार्ग बारिश के बाद धस गई है।-संवाद
विज्ञापन
मनाली। कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग पर झाड़ग पुल के समीप सड़क का बड़ा हिस्सा फिर धंस गया है। लगभग 40 मीटर हिस्सा धंसने से सड़क एकतरफा हो गई है। सड़क लगभग दो फीट तक धंस गई है। बीते साल अगस्त में आई बाढ़ में भी यह सड़क धंस गई थी। इसके बाद सड़क की मरम्मत की गई। अब फिर से सड़क धंसने के कारण जाम की समस्या गहरा रही है। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि सड़क के नीचे पानी का रिसाव हो रहा है, जिससे सड़क धंस रही है।
विज्ञापन

अगस्त में आई बाढ़ के दौरान भी इसी जगह पर सड़क धंस गई थी। कई दिनों तक यातायात एकतरफा रहा। लोक निर्माण विभाग ने यहां पर सड़क की मरम्मत कर आवाजाही के लिए बहाल किया। सोमवार रात को अचानक यहां फिर सड़क धंस गई। सड़क धंसने से एक वाहन भी नीचे धंस गया। बाद में वाहन को निकाल लिया गया। वाहन को कोई क्षति नहीं पहुंची है। लोगों का कहना है कि पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है। जल्द ही इस सड़क को ठीक नहीं किया गया तो ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर हो सकती है।
......
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आकाश सूद ने कहा कि सड़क धंसने के बाद इसे भरा गया था। स्थायी समाधान के लिए ब्यास से सड़क तक आरसीसी दीवार लगाने का कार्य चल रहा है। इसमें समय लगेगा। सड़क के नीचे पानी का रिसाव हो रहा है। आशंका है कि होटल की सीवेज लीक होने की वजह से ऐसा हुआ। होटल संचालक को सीवेज चेक करने के लिए कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें