फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू-मनाली हाईवे वोल्वो बसों के लिए बहाल, बाहरी राज्यों के दौड़ने लगीं बसें

Fri, 14 Nov 2025 06:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
...खास खबर
विज्ञापन

मनाली आने वाले यात्रियों की वीकेंड पर बढ़ रही संख्या
एचआरटीसी ने 11 में से दस रूट किए बहाल, सेवाएं जारीं
राजीव नैय्यर
कुल्लू। जिले में आपदा के ढाई माह हालात सामान्य होने लगे हैं। वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या पिछले दो-तीन सप्ताह में लगातार बढ़ रही है। वहीं, कुल्लू-मनाली हाईवे को वोल्वो बसों के लिए मनाली तक एनएचएआई ने बहाल कर दिया है। ऐसे में पर्यटकों के साथ यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के कुल्लू डिपो ने 11 में दस रूटों पर वोल्वो बस सेवा आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

गौर रहे कि कुल्लू जिले में इस बरसात भारी तबाही हुई है। कुल्लू-मनाली हाईवे कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिस वजह से करीब ढ़ाई माह तक हिमाचल पथ परिवहन निगम की वोल्वो बस सेवा प्रभावित थी। मनाली से बाहरी राज्यों के लिए लग्जरी बस रूटों में कटौती की गई थी, लेकिन अब हाईवे दुरुस्त होने और पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर परिवहन निगम ने वोल्वो के दस रूटों को बहाल कर दिया है। अब दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार और अमृतसर के लिए पर्यटन नगरी मनाली से वोल्वो बसें दौड़ रही हैं। परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि आपदा के बाद जैसे-जैसे हालात सामान्य हो रहे हैं। बाहरी राज्यों से कुल्लू-मनाली आने वाले यात्रियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। वीकेंड पर यात्रियों की संख्या अधिक होने पर वोल्वो बसें फुल आ रही हैं और अन्य दिनाें में सवारियों की संख्या 70 फीसदी तक है। इस संबंध में निगम के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि सड़क और यात्रियों की संख्या को देखते हुए लग्जरी बस सेवा के रूटों में बढ़ोतरी की गई है। मनाली से बाहरी राज्यों के लिए परिवहन निगम की दस वोल्वो बसें संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

बाॅक्स
किस रूट पर कितनी वोल्वो बसें
रूट बसें
मनाली-दिल्ली तीन
मनाली-चंडीगढ़ चार
मनाली-हरिद्वार दो
मनाली-अमृतसर एक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें