फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 12 घंटे तक अंधेरे में डूबे कुल्लू-मनाली क्षेत्र

Wed, 10 Sep 2025 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू को बिजली आपूर्ति करने वाली 132 केवी की विद्युत लाइन में एक बार फिर फाल्ट आने के कारण घाटी में आपूर्ति ठप पड़ गई है। इस कारण कुल्लू-मनाली क्षेत्र करीब 12 घंटे तक अंधेरे में डूबे रहे। हालांकि अब बिजली बोर्ड ने एडी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट से बिजली की आपूर्ति शुरू की है लेकिन लोड कम होने के कारण बिजली में कट लगाना पड़ रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को नियमित बिजली नहीं मिल पा रही है। कुल्लू और मनाली क्षेत्र में अब घंटों का कट लगाकर बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि थलौट के पास 132 केवी की विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण सोमवार रात करीब 11 बजे से बिजली आपूर्ति बंद पड़ गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह करीब 11 बजे के बाद बोर्ड ने एडी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट से घाटी में बिजली आपूर्ति शुरू की है लेकिन यहां से अलग अलग क्षेत्रों में कट लगाकर बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। उधर, बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता आरएस ठाकुर का कहना है कि 132 केवी लाइन में फाल्ट के कारण घाटी में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।
उधर, सैंज और बंजार घाटी दस दिनों से अंधेरे में हैं। घाटी में हालांकि बिजली बोर्ड के कर्मचारी ठप पड़े ट्रांसफार्मरों को ठीक करने में जुटे हुए हैं लेकिन ज्यादातर लाइनें क्षतिग्रस्त होने के कारण दिक्कत हो रही है। घाटी में बिजली न होने के कारण लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि उन्हें मोबाइल चार्जिंग करने में भी दिक्कत हो रही है। जिससे वह क्षेत्र की स्थिति के बारे में भी प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें