प्रशिक्षित पायलटों के साथ उड़ान का रोमांच
राफ्टिंग के साथ पैराग्लाइडिंग शुरू होने से घाटी में साहसिक पर्यटन का माहौल फिर दिखाई देने लगा है। उड़ान भरने वाले पर्यटकों को प्रशिक्षित पायलटों के साथ उड़ान का अनुभव मिलेगा। साहसिक गतिविधियों से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।-
शेर सिंह ठाकुर, पैराग्लाइडर, डोभी
अब नुकसान की होगी भरवाई
मानसून के दौरान साहसिक गतिविधियां बंद रहने से पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। अब गतिविधियां शुरू होने के बाद कारोबारियों को आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटकों के लिए राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग लंबे समय से प्रमुख आकर्षण रहे हैं। -
किशन ठाकुर, होटल कारोबारी