फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मानवाधिकार आयोग पहुंचा कुल्लू पुस्तकालय का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में शांति भंग करने का मामला मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है। प्रदेश हाईकोर्ट भी उपायुक्त कुल्लू से मामले को लेकर टिप्पणी मांग चुका है।
विज्ञापन

मानवाधिकार आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पहली सुनवाई 8 अक्तूबर को की है। इस सुनवाई में शिकायतकर्ता और प्रतिवादी दोनों पक्ष में से कोई भी उपस्थित नहीं रहा। फिर भी मानवाधिकार आयोग की एकल पीठ ने मामले में अंतरिम आदेश पारित करते हुए शिकायतकर्ता विद्यार्थियों को तय फारमेट के तहत शिकायत के साथ साक्ष्य पेश करने को कहा है। इसका एक फारमेट भी शिकायतकर्ता पक्ष को भेजा गया है। मामले की सुनवाई अब 16 मार्च 2027 को तय की गई है। ऐसे में शिकायतकर्ता पक्ष को 16 मार्च से पहले मानवाधिकार की एकल पीठ को यह फारमेट भरकर भेजने होंगे।
विद्यार्थियों की ओर से मुख्य शिकायतकर्ता लेख राज शर्मा का कहना है कि शिकायत की प्रति एक साथ ही सरकार के साथ हाईकोर्ट और मानवाधिकार आयोग को भेजी गई थी। इसमें हालांकि सचिवालय और प्रदेश हाईकोर्ट से पहले ही जवाब मिल चुका था लेकिन अब मानवाधिकार आयोग ने भी याचिका स्वीकृत कर पहली सुनवाई कर ली है। इससे पहले उपायुक्त कुल्लू से मामले में प्रदेश हाईकोर्ट टिप्पणी मांग चुका है। लेखराज शर्मा का कहना है कि जिला पुस्तकालय और कलाकेंद्र के बीच 10 से 20 मीटर का फासला है। कलाकेंद्र में हफ्ते में तीन दिन कार्यक्रम होते हैं। इसमें डीजे और लाउडस्पीकर का शोर शराबा होने से पुस्तकालय में पढ़ाई कर रहे बच्चों को परेशानी हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें