फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मेडिकल कॉलेजों को टक्कर दे रहा कुल्लू अस्पताल

Thu, 27 Nov 2025 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
ओपीडी में रोजाना 1,400 के पास पहुंच रही है मरीजों की संख्या
विज्ञापन

अस्पताल में 20 विशेषज्ञ समेत 32 चिकित्सक दे रहे अपनी सेवाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी आंकी जा रही है। अस्पताल की रोजाना की ओपीडी 1,200 से 1,400 के बीच चल रही है।
ऐसे में मरीजों के उपचार में कुल्लू अस्पताल मेडिकल कॉलेजों का आंकड़ा छू रहा है। अस्पताल में चार जिलों के मरीजों को उपचार की सुविधाएं दी जा रही हैं। गौर रहे कि क्षेत्रीय अस्पताल के मरीजों के उपचार में मेडिकल कॉलेजों का मुकाबला कर रहा है। आईजीएमसी शिमला और मेडिकल कॉलेज नेरचौक के बाद कुल्लू अस्पताल में उपचार के लिए हजारों मरीज पहुंच रहे हैं।
गौरतलब है कि जिले में 13 ओपीडी चल रही हैं। इनमें गायनी, शिशु रोग, स्किन, मेडिसिन, ऑर्थो, सर्जरी, नेत्र रोग, ईएनटी, दंत, मनोविज्ञान, कीमोथैरेपी और महिला-पुरुष ओपीडी शामिल हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में 32 चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। इनमें 20 विशेषज्ञ हैं। आपातकालीन सेवाओं के लिए ट्राॅमा ओपीडी भी 24 घंटे सेवाओं में है। अस्पताल में सबसे अधिक मरीजों की भीड़ गायनी, शिशु रोग, मेडिसिन, ऑर्थो और महिला ओपीडी में रहती है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ताराचंद ने कहा कि कुल्लू अस्पताल में 32 चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग मरीजों को जिले में सभी प्रकार की सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन


मरीजों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा
क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से पंजीकरण करवाने की सुविधा है। अस्पताल ने साल 2021 में ऑनलाइन पंजीकरण की सेवा शुरू की थी। ऐसा करने वाला सूबे का पहला स्वास्थ्य संस्थान बना था। अस्पताल में महिलाओं और पुरुषों के लिए पंजीकरण के काउंटर अलग-अलग हैं।
विज्ञापन


चार जिलों के मरीज करवाते हैं मरीज
क्षेत्रीय अस्पताल में चार जिलों के मरीजों को उपचार सुविधा मिल रही है। अस्पताल में जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति के अलावा जिला मंडी और चंबा के सीमावर्ती क्षेत्रों के मरीज भी पहुंचते हैं। यही वजह है कि कुल्लू अस्पताल में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके अलावा अस्पताल में जटिल से जटिल रोगों के ऑपरेशन हो रहे हैं। कैंसर से पीड़ित मरीजों के लिए कीमोथैरेपी भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें