फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नए शैक्षणिक सत्र में कुल्लू को मिले 31 प्रधानाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के विद्यालयों में लंबे समय से रिक्त प्रधानाचार्यों के पद भरने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद शिक्षा निदेशालय ने दो अप्रैल को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। निदेशालय से जारी अधिसूचना के अनुसार जिले के 32 स्कूलों को नए प्रधानाचार्य मिले हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्यों की नियुक्ति से न केवल प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि शिक्षा स्तर में भी सुधार की उम्मीद है। जिले के कई विद्यालयों में लंबे समय से प्रधानाचार्य के पद खाली थे। इस कारण विद्यालयों के महत्वपूर्ण निर्णयों और शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रभाव पड़ रहा था। अब अधिकांश रिक्त पद भर दिए गए हैं। इससे विद्यालयों के संचालन में पारदर्शिता आएगी और शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विभाग लगातार विद्यालयों के शिक्षा स्तर को बेहतर करने के लिए प्रयासरत है। प्रधानाचार्यों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे विद्यालयों में अनुशासन, परिणाम और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर ध्यान दें। नए प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विद्यालयों में नामांकन वृद्धि, बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सुधारने और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

....
प्रधानाचार्यों के पद भरने से विद्यालयों में बेहतर निगरानी व्यवस्था लागू होगी। कुल्लू को 32 प्रधानाचार्य मिले हैं और इनमें अधिकतर ने ज्वाइन कर लिया है। प्रधानाचार्य होने से शिक्षक-छात्र संवाद को भी मजबूती मिलेगी। इससे शैक्षणिक वातावरण में सकारात्मक बदलाव आएगा। नई नियुक्तियों से राजकीय विद्यालयों में शिक्षा गुणवत्ता को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-देशराज डोगरा, उच्च शिक्षा निदेशक कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें