फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू दशहरा: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के भत्ते में 10% बढ़ोतरी; सीएम सुक्खू ने किया एलान

Tue, 27 Oct 2026 12:24 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

कुल्लू दशहरा उत्सव के समापन पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने देवी-देवताओं के नजराने और बजंतरियों के भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश और कुल्लू जिले के लिए करोड़ों रुपये की विकासात्मक घोषणाएं भी कीं।

विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने देव समाज, किसानों और क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने देवी-देवताओं के नजराने में पांच प्रतिशत और बजंतरियों के नजराने में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का एलान किया। इसके अलावा देवी-देवताओं के मुख्य गुर को 11,100 रुपये देने की घोषणा भी की।

विज्ञापन




मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किसानों को राहत देने के उद्देश्य से अदरक का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 40 रुपये करने की घोषणा की। वहीं, कुल्लू कार्निवाल में भाग लेने वाले महिला मंडलों को 35-35 हजार रुपये देने का ऐलान किया।

विज्ञापन


सड़कों और सीवरेज के लिए करोड़ों रुपये की घोषणा
मुख्यमंत्री ने मनिकर्ण सड़क की टायरिंग के लिए पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही भुंतर से कुल्लू तक सीवरेज व्यवस्था विकसित करने के लिए 22 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया। कुल्लू-मनाली वामतट सड़क को बेहतर बनाने के लिए भी पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई। इन घोषणाओं से क्षेत्र में सड़क सुधार और सीवरेज से जुड़े कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

Trending Videos

सीएम सुक्खू का आरोप: भाजपा कार्यालय में पैसे देकर 50 लोग रखे, मेरे खिलाफ बनाते हैं रीलें
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के समापन समारोह में भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्टी ने शिमला स्थित अपने कार्यालय दीपकमल में 50 लोगों को पैसे देकर उनके खिलाफ रीलें बनाने के लिए बैठा रखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी उनकी जुबान फिसलती है, तो उससे जुड़ी रीलें बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी जाती हैं।



मुख्यमंत्री ने सदर विधायक सुंदर ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि विधानसभा में सुंदर ठाकुर की ओर से दिए जाने वाले जवाबों से जयराम ठाकुर को अधिक तकलीफ होती है। सुक्खू ने दावा किया कि सुंदर ठाकुर विधानसभा में जयराम ठाकुर को करारा जवाब देते हैं। मुख्यमंत्री के ये बयान कुल्लू दशहरा के समापन समारोह के दौरान सामने आए। भाजपा कार्यालय में लोगों को पैसे देकर रखने और उनके खिलाफ रीलें बनवाने संबंधी आरोप मुख्यमंत्री की ओर से लगाए गए हैं।

 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया 
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि तथा शांति की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल्लू दशहरा केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध देव संस्कृति और सदियों पुरानी विरासत का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य की इस अनूठी लोक-संस्कृति, देव परंपराओं और धार्मिक स्थलों के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें