फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू सड़क हादसा: मनाली जाते समय बस से टकराई स्कूटी, युवक-युवती की मौत; पुलिस ने शुरू की जांच

Wed, 26 Aug 2026 11:01 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी,

सार

कुल्लू में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर डोहलूनाला के पास मंगलवार रात स्कूटी और निजी बस की टक्कर में दो युवाओं की मौत हो गई। हादसा करीब पौने दस बजे हुआ। स्कूटी सवार युवक-युवती मनाली की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही निजी बस से उनकी टक्कर हो गई। स्कूटी चालक कशिश सिहली की मौके पर मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे आदित्य ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
डोहलूनाला में स्कूटी और निजी बस की जोरदार टक्कर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर डोहलूनाला के पास मंगलवार रात स्कूटी और निजी बस की टक्कर में दो युवाओं की मौत हो गई। हादसा रात करीब पौने दस बजे हुआ। स्कूटी सवार युवक और युवती मनाली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डोहलूनाला के पास सामने से मनाली की ओर से आ रही निजी बस से स्कूटी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार हादसे में स्कूटी चालक कशिश सिहली, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी पर पीछे बैठे आदित्य पुत्र पवन कुमार निवासी त्रिफालघाट, जिला मंडी को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

एसपी कुल्लू अभिषेक सेकर ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस दुर्घटना के संबंध में बस चालक समेत अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें