फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नौ साल में नहीं बना कुल्लू कॉलेज का प्रशासनिक भवन

Sat, 19 Apr 2025 06:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में बहुमंजिला प्रशासनिक भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण से महाविद्यालय में अध्ययनरत करीब 6,000 विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी लेकिन इस प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य कछुआ गति से चल रहा है। बता दें कि 27 जनवरी 2016 में इस भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। नौ साल का समय बीत जाने के बावजूद भवन बनकर तैयार नहीं हो पाया है, जिसके कारण महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ रहा है। भवन के निर्माण पर 13.34 करोड़ का बजट खर्च किया जा रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की लेटलतीफी के कारण महाविद्यालय के हजारों विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं का फायदा नहीं मिल पा रहा है। महाविद्यालय के इस निर्माणाधीन बहुमंजिला प्रशासनिक भवन में प्राचार्य कार्यालय के अलावा शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग के लिए कार्यालय, पांच कक्षाएं और पुस्तकालय की व्यवस्था रहेगी। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विवेक गौत्तम ने कहा कि कॉलेज के बहुमंजिला प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य जारी है। ठेकेदार को आगामी जून माह तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

ऊपरी मंजिल में बना है पुस्तकालय, 500 विद्यार्थी बैठ सकेंगे
बहुमंजिला प्रशासनिक भवन के ऊपरी मंजिल में पुस्तकालय बनाने की योजना है। इसमें एक समय में 500 विद्यार्थियों के लिए बैठने की व्यवस्था रहेगी। वर्तमान समय में पुराने भवन में बने पुस्तकालय में 150 विद्यार्थियों के लिए ही स्थान है। भवन का निर्माण होने से हजारों विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के बहुमंजिला प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य जनवरी 2016 में आरंभ किया गया है। नौ साल का समय पूरा हो गया है, लेकिन इतने लंबे समय में निर्माण कार्य पूरा न होने की वजह से विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कार्य में तेजी लाने की मांग लगातार की जा रही है।
विज्ञापन


-डॉ. मनदीप शर्मा, प्राचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें