फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: क्रॉस कंट्री में कुल्लू कॉलेज ने मारी बाजी

Fri, 31 Oct 2025 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
हरिपुर में वालीवॉल प्रतियोगिता में दमखम दिखाते ​खिलाड़ी।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के महिला एवं पुरुष वर्ग में कुल्लू महाविद्यालय प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहा। जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) में एक दिवसीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

इसमें महिला वर्ग में कुल्लू ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसमें व्यक्तिगत रूप से सीमा देवी ने तीसरा, पलक ने छठा, दीक्षा ने आठवां, फवीना ने दसवां और शिवांगी ने 13वां स्थान पाया।
कुल्लू कॉलेज पुरुष वर्ग में दूसरा स्थान पाने में कामयाब रहा। इसमें रोहित ने प्रथम, घनश्याम ने पांचवां, बॉबी ठाकुर ने दसवां स्थान पाया। प्रमेश और बॉबी के संयुक्त प्रयासों से महाविद्यालय को दूसरा स्थान मिला। महाविद्यालय के क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता की अध्यक्ष डॉ. रूपा ठाकुर, प्रो. शुभम, प्रशिक्षक पवन कुमार के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने कहा कि शिक्षकों और खिलाड़ियों के प्रयासों से यह गौरव हासिल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें