फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू कॉलेज में एससीए को दिलाई शपथ

Thu, 10 Sep 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
महाविद्यालय कुल्लू में केंद्रीय छात्र संघ की नई कार्यकारिणी के लिए शपथ समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यकारिणी मेरिट के आधार पर चुनी गई है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. नंदलाल शर्मा ने मेरिट के आधार पर सीएससीए के लिए चुने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शपथ दिलाने के बाद प्राचार्य ने पदाधिकारियों को गुलदस्ते भेंट किए।
विज्ञापन


सीएससीए के लिए बीएससी पांचवें सेमेस्टर की दीपा ठाकुर को अध्यक्ष, बीए पांचवें सेमेस्टर की साक्षी भारती को उपाध्यक्ष, बीएससी प्रथम सेमेस्टर की पूर्णिमा शर्मा को महासचिव और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की अलीशा शर्मा को सहसचिव की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा केंद्रीय छात्र संघ की कार्यकारिणी में 25 और सदस्य मेरिट के आधार पर लिए गए। उन्हें भी प्राचार्य ने शपथ दिलाई। इनमें दया देवी, अंजू वाला, पल्लवी जॉली, सोनिया शर्मा, ज्वाला ठाकुर, पवन कुमार, नूतन, नीरज ठाकुर, राहुल कपूर, कृतिका, अभिमान्या चंदेल, सीता देवी, ओम राज, सोनम डोलमा, चेतन, अंकित ठाकुर, शिवानी ठाकुर, आदित्य जंबाल, माया देवी, सीमा, सचिन, पूर्ण देव, संगीता राणा, अनीता कुमारी और मनीषा को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सीएससीए की नवनियुक्त अध्यक्ष दीपा ठाकुर ने बताया कि वह छात्र हित के लिए खरा उतरने की कोशिश करेंगी।

उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति से हटकर सभी छात्र-छात्राओं को साथ लेकर कॉलेज की तमाम गतिविधियों पर ध्यान दिया जाएगा। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. नंदलाल शर्मा ने बताया कि मेरिट के आधार पर केंद्रीय छात्र संघ की कार्यकारिणी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी और सदस्य बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें