फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंजा कुल्लू शहर

Sat, 05 Apr 2025 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य पर सत्संग सभा कुल्लू में राम नवमी महोत्सव पर निकली शोभायात्रा में भाग
विज्ञापन
शहर में चैत्र नवरात्र पर सत्संग सभा कुल्लू ने निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

सैकड़ों महिलाएं भी हुईं शामिल, चलता रहा भजन कीर्तन का दौर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। चैत्र नवरात्र के मौके पर कुल्लू में रामनवमी महोत्सव मनाया गया। सत्संग सभा कुल्लू ने शोभायात्रा निकाली। इसमें शहर के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें अधिकतर महिलाएं शामिल रहीं।
सुबह 11 बजे ही श्रद्धालु हनुमान मंदिर रामशिला में जुट गए थे। धीरे-धीरे काफिला बढ़ता गया और करीब सवा 12 बजे सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हुए। यहां से भगवान श्रीराम की जयघोष ध्वनि के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में शामिल महिलाओं ने भजन और राम की महिमा का गुणगान कर माता के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

शोभायात्रा के दौरान हालांकि जगह-जगह जाम की समस्या भी पैदा होती रही, लेकिन जगह-जगह तैनात पुलिस जवानों ने वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए अहम भूमिका निभाई। यह काफिला अखाड़ा बाजार, ब्यासा मोड़, सरवरी, लोअर ढालपुर, ढालपुर चौक होते हुए प्रदर्शनी मैदान पहुंचा। यहां श्रीराम के जयघोष के साथ शोभायात्रा को विराम दिया गया।
विज्ञापन

सत्संग सभा के अध्यक्ष राकेश कोहली ने बताया कि सभा की अध्यक्षता में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें संपूर्ण हिंदू समाज और धार्मिक संस्थाएं शामिल हुईं।

जिले के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
जिले में माता के मंदिरों के साथ श्री राम के मंदिरों में भी काफी ज्यादा भीड़ जुटी रही। राम नवमी पर शनिवार को जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित भगवान रघुनाथ, मणिकर्ण राम मंदिर के साथ कुल्लू के शीतला माता, वैष्णों माता, भेखली की जगन्नाथी माता के मंदिरों में सुबह से भक्तों का आना शुरू हो गया था। इसके चलते लोगों ने भगवान श्रीराम से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें