फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चार माह बाद कुल्लू-आनी वाया शुश बस सेवा होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू से बाह्य सराज के आनी के लिए चलने वाली बस सेवा फिर शुरू हो रही है। निगम चार माह बाद नौ अक्तूबर को इस बस को चलाने जा रहा है। बस से कुल्लू-मंडी की 15 से अधिक पंचायतों के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर को संवाद न्यूज एजेंसी की अमर उजाला में ...चार माह से बस सेवा बंद, 15 पंचायतों में दौड़ रही परेशानी शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद एचआरटीसी प्रबंधन हरकत में आया और
सड़क की हालत की जानकारी लेने के बाद अब नौ अक्तूबर को बस को चलाने का निर्णय लिया गया है। रघुपुर और जांजा क्षेत्र के लोगों को अब जिला मुख्यालय और उपमंडल जाने के लिए पैदल व टैक्सियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यह बस रूट एचआरटीसी के लिए कमाऊ रूट है लेकिन बरसात के चलते जून में सड़क खराब होने और खनेरनाला में बाढ़ आने से सड़क बहने से सेवा बंद हो गई थी।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी लाल चंद ठाकुर, सुरेश ठाकुर, आशीष शर्मा, किशोरी लाल, सुरेश कुमार ने लोक निर्माण विभाग और हिमाचल परिवहन निगम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि लगभग चार महीने तक बस सेवा बंद रहने से लोगों को बस पकड़ने के लिए खनाग या आनी के लिए आठ किमी दूर जाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि 21 अक्तूबर से शुरू हो रहे अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा से पहले बस चलने से लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। एचआरटीसी कुल्लू के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि कुल्लू-आनी-वाया शुश बस नौ अक्तूबर को शुरू की जा रही है।
इन पंचायतों को मिलेगी सुविधा
कुल्लू-आनी वाया शुश बस से कुल्लू-मंडी की 15 से अधिक पंचायतों की जनता सफर करती है। इसमें फनौटी, लगौटी, टकरासी, करशैईगाड़, मुहान, कराड़, बिशलाधार, रोपा, मुंडदढ़, कोटासेरी, कराणा, कुंगश और खनाग सहित मंडी जिले की पांच पंचायतों के लोग जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ उपमंडल आनी और मंडी के लिए सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें