फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बाल विज्ञान कांग्रेस में छाया कुकुमसेरी विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग स्कूल में आयोजित बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग लेकर दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केलांग में 17 अक्तूबर को आयोजित 33वीं जिलास्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय कुकुमसेरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के 20 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। गणित ओलंपियाड के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में जिगीशा ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साइंटिफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट में नवांग यांगडोन और अक्षत की जोड़ी प्रथम रही। साइंस क्विज के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में तंजिन नमसाल और केसांग नुटुप ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
साइंस एक्टिविटी में सीनियर वर्ग से सोनम छोडोन और जूनियर वर्ग से तंजिन लामो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साइंस स्किट में डोलमा छेरिंग, तंजिन वांगमो, तंजिन निडोन, यशवीर, तंजिन योंतन, तंजिन गिलासन, रोनित और नवांग लुंडुप व तंजिन गाफेल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गर्ग ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
शकोली स्कूल के विद्यार्थियों ने भी दिखाई प्रतिभा
बाल विज्ञान कांग्रेस और मैथ्स ओलंपियाड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शकोली के विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने ई-कचरे के दुष्प्रभाव और उसके प्रबंधन पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत कर साइंस स्किट में प्रथम स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने इनोवेटिव साइंस मॉडल में प्रथम और साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें