कुल्लू। जिले की रघुपुर घाटी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी में शनिवार को वन महोत्सव के तहत पौधरोपण अभियान चलाया गया। वन विभाग के सहयोग से विद्यार्थियों ने पटारना गही के जंगल में देवदार के 110 पौधे रोपे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य युवराज ठाकुर ने विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों से जंगलों की सुरक्षा तथा वन संपदा के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बलबीर ठाकुर, उपाध्यक्ष पूजा देवी, यूथ एंड ईको क्लब प्रभारी प्रतिभा कुमारी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका, एनसीसी कार्यक्रम अधिकारी राजेश ठाकुर, बिशन ठाकुर, रविंद्र कुमार तथा वन विभाग के वन रक्षक प्रकाश शर्मा भी उपस्थित रहे। संवाद