फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: इंडी गठबंधन के समर्थन में उतरा किसान मंच

Tue, 28 May 2024 12:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
हरीश चौहान, संयोजक संयुक्त किसान मंच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 संयुक्त किसान मंच के प्रदेश संयोजन हरीश चौहान ने सोमवार को कुल्लू में प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस ने किसानों-बागवानों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। ऐसे में किसान-बागवान इंडी गठबंधन का समर्थन करें। सेब और अन्य फलों पर आयात शुल्क कम से कम 100 प्रतिशत किया जाना चाहिए, तभी हिमाचल के किसान और बागवान अपनी रोजी रोटी बचा पाएंगे।
विज्ञापन


ईरान, अफगानिस्तान और तुर्किये से आ रहे सेब ने बागवानों को मुश्किल में डाल दिया है। केंद्र सरकार के समक्ष कई बार मांग रखने के बावजूद सरकार ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। कृषि और बागवानी में इस्तेमाल होने वाली वस्तुएं, उपकरण और पैकेजिंग सामग्री पर जीएसटी समाप्त होना चाहिए। कहा कि पिछले दस सालों में केंद्र सरकार ने किसानों और बागवानों की अनदेखी की है। इस दौरान संयुक्त किसान मंच के सह संयोजक संजय चौहान, दीपक सिंघा, करतार सिंह गुलेरिया, होतम सौंखला, किशन ठाकुर, गोविंद ठाकुर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें