गुशैणी (कुल्लू)। तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत गुशैणी के शर्ची गांव में जमदग्नि ऋषि मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। दो दिनों तक चले इस कार्यक्रम के दौरान 23 जुलाई को श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया।
धार्मिक कार्यक्रम में तीर्थन घाटी की आराध्य माता गाड़ा दुर्गा भी देवता जमदग्नि ऋषि के मंदिर में विराजमान रहीं। मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय बना रहा। माता गाड़ा दुर्गा के पुजारी देव शर्मा ने बताया कि यह आयोजन माता और देवता जमदग्नि ऋषि के आदेश से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना के लिए किया गया। इस दौरान तीर्थन घाटी के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर देवताओं के दर्शन किए। संवाद