फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फोर बाई फोर वाहनों के लिए खाुला मनाली-केलांग मार्ग

Thu, 29 Jan 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल टनल से होकर सफर करने वाले लाहौल घाटी के लोगों को मिली राहत
विज्ञापन

घाटी के लिए मार्ग से अभी पर्यटकों की आवाजाही पर रहेगी पाबंदी

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। सीमा सड़क संगठन ने रिकॉर्ड 24 घंटे के भीतर अटल टनल रोहतांग होकर मनाली–केलांग सड़क मार्ग फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। इससे जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी के लोगों को बड़ी राहत मिली है।
वीरवार सुबह सड़क खुलते ही आवागमन भी शुरू हो गया है। इससे घाटी में फंसे लोगों को राहत मिली है।
पांच दिन के भीतर दो बार हुई भारी बर्फबारी से मनाली-केलांग हाईवे पर तीन से चार फुट तक बर्फ जम गई थी। इससे आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई थी।

वीरवार को हाईवे खुलने के बाद फोर बाई फोर वाहनों के माध्यम से लोग कुल्लू से लाहौल और लाहौल से कुल्लू की ओर पहुंचे। फिलहाल सड़क सिंगल लेन है। इस कारण यातायात के लिए समय निर्धारित किया गया है। प्रशासन ने कहा कि मार्ग केवल फोर बाई फोर वाहनों के लिए खोला गया है।
विज्ञापन


हालांकि, सड़क पर कई स्थानों पर जमी बर्फ और मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए पर्यटकों के लिए अटल टनल होकर आवाजाही अभी बंद रखी गई है। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने वाहन चालकों से यात्रा के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

उधर, हालिया बर्फबारी के चलते लोक निर्माण विभाग के अधीन जिले की अधिकतर संपर्क सड़कें अब भी बंद पड़ी हैं। इन्हें आगामी दिनों में मौसम साफ होने पर बहाल करने का कार्य किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला ने कहा कि हाईवे अभी फोर बाई फोर के लिए खुला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें