बास्केटबाल में छात्र और कन्या स्कूल का दबदबा
जिला स्तरीय एथलेटिक मीट का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला स्तरीय एथलेटिक मीट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खराहल की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्राएं ओवरआल विजेता बनीं। खेल मैदान कुल्लू में जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया।
इसमें छात्रा और छात्र वर्ग की प्रतियोगिताएं दो दिनों तक करवाई गईं। रविवार को एथलेटिक मीट का समापन हुआ। विजेता खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कशिश, 200 मीटर दौड़ में कशिश ठाकुर, 400 और 800 मीटर दौड़ में गुनगुन, 3000 मीटर दौड़ में साक्षी ने प्रथम स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग की शॉट पुट प्रतियोगिता में शौर्य, डिसक्स-थ्रो प्रतियोगिता में शौर्य प्रकाश, भाला फेंक प्रतियोगिता में पृथी, लंबी कूद प्रतियोगिता में आर्यन ने पहले स्थान पर कब्जा किया। इसके अलावा छात्रा वर्ग शॉट पुट और डिसक्स-थ्रो प्रतियोगिता में पल्लवी, भाला फेंक प्रतियोगिता में गुनगुन और लंबी कूद प्रतियोगिता में कशिश ठाकुर प्रथम स्थान पर रहीं। छात्र और छात्रा वर्ग की फुटबाल, हैंडबाल और बास्केटबाल के मुकाबले भी करवाए गए। छात्र वर्ग में शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुल्लू और छात्रा वर्ग में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सुल्तानपुर में इन प्रतियोगिताओं में विजेता बना।