फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शिम गांव में खनाणी मेला, माता परमेश्वरी की हुई विशेष पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। ऊझी घाटी के शिम गांव में सोमवार को दो दिवसीय प्रसिद्ध खनाणी मेले का शुभारंभ हुआ। मेले के पहले दिन का मुख्य आकर्षण माता परमेश्वरी देवी की विशेष पूजा-अर्चना रही। इस अवसर पर स्थानीय देवता थान का रथ भी विराजमान रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। वाद्ययंत्रों की मधुर स्वरलहरियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

माता के कारकून प्रताप ठाकुर ने बताया कि इस शुभ अवसर पर देवी को चावल और गुड़ से बने लड्डुओं का भोग अर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में यहां चावल से बने पारंपरिक पेय को चढ़ाने की परंपरा भी रही है।
मंगलवार को मेले के दूसरे दिन बाहरी क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इस दिन विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मेला कमेटी के सदस्य विनोद, बंटी, अरुण और दीवान ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या में तारा चंद कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि लोक कलाकार डाबे राम कुल्लवी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें