फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अटल टनल रोहतांग से होकर आज बहाल होगी केलांग-मनाली सड़क

Sat, 06 Sep 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू मनाली हाईवे पर मुरम्मत कार्य में जुटी मशीनरी।-संवाद
विज्ञापन
बीआरओ के मुख्य अभियंता ने विधायक को दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू। प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त हुई लाहौल घाटी की लाइफलाइन अब धीरे-धीरे बहाल हो रही है। बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) ने आश्वासन दिया है कि अटल टनल होकर केलांग से अटल टनल होते हुए मनाली तक सड़क को प्राथमिकता के आधार पर खोला जा रहा है।
सात सितंबर को सुबह तक सड़क को एकतरफा बहाल किया जाएगा। यह बात बीआरओ दीपक प्रोजेक्ट के मुख्य अभियंता राजीव कुमार ने विधायक अनुराधा राणा से सिस्सू में मुलाकात के दौरान कही। इससे क्षेत्र के लोगों और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता राजीव कुमार ने भरोसा दिलाया कि वह स्वयं अटल टनल होकर मनाली पहुंचेंगे और सड़क को सिंगल लेन के रूप में खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क सामान्य होते ही भारी वाहनों की आवाजाही भी जल्द शुरू कर दी जाएगी। धुंधी के आसपास हालिया बाढ़ और भूस्खलन के कारण अटल टनल होकर यातायात पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ा है। इससे लाहौल के अलावा अन्य लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौर रहे कि मुख्य अभियंता राजीव कुमार वर्तमान में लाहौल और पांगी-किलाड़ क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण करने शिमला से पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि बीआरओ की टीमें युद्धस्तर पर बहाली के कार्य में जुटी हैं और जल्द ही हालात सामान्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें