फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: केलांग दमकल केंद्र को मिला नया क्यूआरवी वाहन

Thu, 13 Aug 2026 06:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला मुख्यालय केलांग स्थित उप दमकल केंद्र को नया छोटा दमकल वाहन क्यूआरवी मिला है। इससे दुर्गम एवं दूरदराज के क्षेत्रों में आग की घटनाओं समेत अन्य आपात घटनाओं से निपटने में दमकल विभाग की क्षमता और त्वरित प्रतिक्रिया मजबूत होगी।
विज्ञापन


11 अगस्त को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश अग्निशमन विभाग के 46 क्यूआरवी छोटे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें एक वाहन उप दमकल केंद्र केलांग के लिए भी आवंटित किया गया है। नया वाहन बुधवार को केलांग पहुंच गया।
उप दमकल केंद्र केलांग के प्रभारी रत्न शर्मा ने बताया कि केंद्र में पहले से मौजूद क्यूआरवी वाहन अपनी निर्धारित 15 वर्ष की कार्य अवधि पूरी करने के करीब पहुंच चुका है। इसे देखते हुए उन्होंने राज्य मुख्यालय अग्निशमन सेवाएं शिमला से पहले ही नए क्यूआरवी वाहन उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यालय की ओर से केलांग के लिए नया वाहन उपलब्ध करवाया गया। नए वाहन से लाहौल-स्पीति के दुर्गम क्षेत्रों में आपात स्थिति के दौरान दमकल कर्मी कम समय में मौके पर पहुंच सकेंगे। इससे लोगों की जान-माल की सुरक्षा के साथ-साथ आगजनी जैसी घटनाओं में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें