कुल्लू। सूत्रधार कला संगम संस्था युवाओं को कथक नृत्य की बारीकियां सिखा रही है। सूत्रधार सभागार सरवरी में 30 मई तक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
इसमें देश के प्रसिद्ध कथक नर्तक तपश देवनाथ युवाओं को कथक नृत्य की विधाएं सीखा रहे हैं। प्रशिक्षक तपश देवनाथ ने कहा कि आठ दिवसीय कार्यशाला में जिले के युवाओं को कथक की बारीकियों से अवगत करवाया जाएगा। कहा कि इस कार्यशाला में किसी भी आयु के किशोर और युवा शामिल हो सकते हैं। संवाद