फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फोटोग्राफी स्पर्धा में कर्ण ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकनाथ में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़े के तहत छाया चित्रण (फोटोग्राफी) प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसमें छठी से बारहवीं कक्षा तक के 15 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बारहवीं कक्षा के कर्ण ने प्रथम स्थान हासिल किया। दसवीं कक्षा की कनिका दूसरे और नौवीं कक्षा की दीपा तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रधानाचार्य जगदीश ने विद्यार्थियों को जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों की जानकारी दी। उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष और अंग्रेजी शासन के विरुद्ध उनके आंदोलन पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से बिरसा मुंडा के साहस, स्वाभिमान और समाज के प्रति समर्पण जैसे आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास से जोड़ने के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को भी निखारती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें