कुल्लू में जानकारी देते ओम प्रकाश शर्मा।-संवाद
- फोटो : कोटला चुंगी चौराहा से रामलीला मैदान की ओर जाने वाले रास्ते पर लगाई गई बैरिकेट और तैनात पुलिस। संवाद
कुल्लू। देव संस्कृति चैरिटेबल ट्रस्ट कुल्लू के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने जिला कारदार संघ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अध्यक्ष दोत राम ठाकुर का कार्यकाल 2024 में पूरा हो चुका है लेकिन वह गैरकानूनी तरीके से कुर्सी पर बने हुए हैं। आरोप लगाया कि तथाकथित संघ देवी-देवताओं के पंजीकरण को लेकर वाजिब-उल-अर्ज का हवाला दे रहे हैं। उन्होंने कहा है कि जिला में वाजिब-उल-अर्ज के आधार पर सरकारी रिकार्ड में 289 देवी-देवता दर्ज हैं लेकिन कारदार संघ में 471 देवी-देवता के कारदार पंजीकृत हैं। ऐसे में उन्होंने उपायुक्त कुल्लू के साथ कारदार संघ को निशाने पर लिया है। दोनों पक्ष बताएं कि देवी-देवताओं का सही आंकड़ा क्या है।
उन्होंने कहा कि 182 देवी-देवताओं का अंतर कहां से आया। उन्होंने कहा कि दो महीने के भीतर इस बात का स्पष्टीकरण दिया जाए अन्यथा उनके खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। उन्होंने बंजार के सिदवां के देवता को लेकर कोर्ट की ओर से दिए गए फैसले के मामले का हवाला देते हुए कहा कि इस मामले में कारदार संघ ने देवता को पंजीकृत करने के लिए वाजिब-उल-अर्ज का तर्क दिया है। संवाद