लाहौल के कुकुमसेरी कॉलेज में खेल दिवस पर कैरम प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। स्त्रोत कॉ
कैरम में कृष्णा और आशा की टीम प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। कुकुमसेरी कॉलेज में शुक्रवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया।
इसमें टेबल टेनिस और कैरम बोर्ड की प्रतिस्पर्धाएं करवाई गईं। टेबल टेनिस के पुरुषों के एकल वर्ग में बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र करण ने प्रथम स्थान पाया। बीए द्वितीय वर्ष के प्रवीण उपविजेता रहे। कैरम प्रतियोगिता में कृष्णा और आशा की टीम ने बाजी मारी। गरिमा और सुहानी दूसरे और हिमानी और संजना की टीम तृतीय स्थान पर रही।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनिता कुमारी, वरिष्ठ सहायक आचार्य डॉ. रत्नेश त्रिपाठी समेत समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद