नववर्ष 2016 के जश्न के लिए जहां कुल्लू-मनाली के होटल पैक हो गए हैं, वहीं इस बार पर्यटक नववर्ष पर लाइव शो में मशहूर पंजाबी गायक कंठकलेर अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।
हिमाचली कामेडियन कपिल शर्मा भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। नववर्ष के स्वागत में सैलानियों के लिए तंबोले का आयोजन भी किया जाएगा। जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर छरूडू के हिमालयाज नेचर रेस्तरां में होने वाले इस लाइव शो की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लाइव शो के संयोजक राकेश वैद्य ने कहा कि नववर्ष के शुभ आगमन पर कुल्लू में लाइव शो का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पंजाबी मशहूर गायक कंठ कलेर अपनी आवाज से लोगों का मनोरंजन करेंगे। नववर्ष पर पहली बार फैशन शो होगा।