फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बजौरा में कंगना का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। लोकसभा का टिकट मिलने के बाद पहली बार कुल्लू पहुंची फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत का बजौरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कंगना के समर्थन में नारेबाजी की।सुबह 9:00 बजे से पहले ही कार्यकर्ता कंगना रणौत के स्वागत के लिए पहुंच गए थे।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12:00 बजे कंगना रणौत बजौरा पहुंची। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ कंगना का स्वागत किया। कुल्लवी पट्टू में दिखी कंगना को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान कंगना ने देवी-देवताओं का भी आशीर्वाद लिया।
कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद कंगना मनाली के लिए रवाना हुईं। कुल्लू के अटल सदन में शुक्रवार को अभिनंदन कार्यक्रम और अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल सम्मेलन होना है। इसमें कंगना विशेष रूप से शिरकत करेंगी। बजौरा में कंगना रणौत के स्वागत के दौरान बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें