मनाली के कटराई में कुपोषण मुक्त भारत योजना का शुभांरभ करती सांसद कंगना रणौत ।-संवाद
पतलीकूहल (कुल्लू)। कटराईं में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद कंगना रणौत ने केंद्र सरकार की कुपोषण मुक्त भारत योजना का शुभारंभ किया।
उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारी धनीराम की मौजूदगी में गांव की महिलाओं को उनके बच्चों की उपस्थिति में पोषण किट वितरित किए। उन्होंने माताओं से संवाद करते हुए कहा कि स्वस्थ भारत की नींव एक स्वस्थ मां और बच्चा है। यह योजना न केवल कुपोषण हटाने का एक प्रयास है, बल्कि यह मां के सम्मान और मातृत्व के पोषण का प्रतीक भी है। संवाद