फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कनौन स्कूल में शिक्षकों की कमी, पढ़ाई होगी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
लारजी (कुल्लू)। शिक्षा खंड सैंज के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनौन में शिक्षकों के तीन पद रिक्त है। विद्यालय में गणित, इतिहास और संस्कृत के शिक्षक नहीं है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने हाल ही में प्रधानाचार्य का पद भरा है। विद्यालय को दो साल बाद प्रधानाचार्य तो मिला है, लेकिन शिक्षकों के तीन पद रिक्त होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी। कनौन स्कूल में इस शैक्षणिक सत्र में 130 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। अभिभावक रामचंद, मोहर सिंह, अशोक, लालचंद ने कहा कि दो साल बाद प्रधानाचार्य का पद भरा गया, लेकिन शिक्षकों के पद अभी रिक्त हैं।
सरकार और शिक्षा विभाग विद्यालय में रिक्त चल रहे शिक्षकों के पद भरें। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लोतराम ने कहा कि कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों के समक्ष शिक्षकों के पद भरने की मांग की गई है, लेकिन समस्या जस की तस है। इस संंबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा ने कहा कि कनौन विद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों का ब्यौरा पत्राचार के माध्यम से शिक्षा निदेशालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें