फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केलांग सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित

Thu, 24 Sep 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के मीटिंग हाल में 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा ने केयर अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रदेश के चार जिलों के ईएमटी और पायलटों को बेहतरीन सेवा प्रदान करने के अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन


डीसी ने इस दौरान 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों को 108 एंबुलेंस की कार्यप्रणाली पर विस्तारपूर्वक जानकारी मुहैया करवाई और इन्हें बेहतरीन सेवाएं देने के लिए बधाई दी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र ने भी 108 एंबुलेंस की बेहतरीन सेवाओं पर विचार रखे। इस अवसर पर एक पत्रिका का विमोचन भी किया गया। 108 में बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने पर केलांग को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, निरमंड से ईएमटी अनिल, पायलट रविंद्र सिंह, रिवालसर से ईएमटी प्रेम, पायलट राकेश, बिलासपुर से ईएमटी भुवनेश और पायलट को इमरजेंसी मरीजों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने के लिए सम्मानित किया गया।

 इसके अलावा फोटो शूट कंपीटीशन में मंडी से भुवनेश्वर, और कुल्लू से 108 एंबुलेंस प्रभारी अनिल आर्य को सम्मानित किया गया। बिलासपुर से साहिल, सीएचसी जंजैली से प्रेम सिंह के अलावा सरोज, सुनील और केलांग से मनोहर और संजय को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 108 एंबुलेंस मंडी जोन के प्रबंधन मुस्ताक, जिला कुल्लू प्रभारी अनिल आर्य, बिलासपुर जिले के प्रभारी साहिल और मंडी जिला प्रभारी भूपेंद्र सहित बिलासपुर, मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के 75 के करीब ईएमटी और पायलटों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें