फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय की जगह बेची जाती है कच्ची शराब

Sun, 06 Mar 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
वामतट मार्ग पर स्थित रामशिला से ज्वाणी रोपा तक दिन दहाड़े कच्ची शराब का धंधा चल रहा है। लोगों का कहना है कि पुलिस इस धंधे पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। हालांकि पुलिस की छापेमारी के दौरान इस पर लगाम लग जाती है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इस धंधे में कई ढाबा संचालक संलिप्त है। इस कारण यह क्षेत्र नशेड़ियों और जुआरियों का अड्डा बनता जा रहा है। आए दिन यहां लड़ाई-झगड़े होते रहते है। लिहाजा, पुलिस प्रशासन को अवैध शराब के धंधे करने वाले और जुआरियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

ग्रामीण अमित, चमन, राज, कमल, गगन, नवीन, श्याम, राम चंद, आदि का कहना है कि दिन दहाड़े अवैध शराब के धंधे और जुआरियों से युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन


लिहाजा पुलिस प्रशासन का क्षेत्र में औचक छापेमारी करे जिससे इस धंधे पर पूरी तरह अंकुश लग सके।  इस बारे में कुल्लू के एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी का कहना है कि फिलहाल उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें