फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कबड्डी खिलाड़ी महिमा शारीरिक शिक्षक नियुक्त

विज्ञापन
कबड्डी खिलाड़ी महिमा। -जागरूक पाठक
विज्ञापन
मनाली। उपमंडल के कन्याल गांव की कबड्डी खिलाड़ी महिमा ठाकुर अब बच्चों को खेल के गुर सिखाएंगी। प्रदेश सरकार ने महिमा को मनाली के स्कूल में शारीरिक शिक्षक नियुक्त किया है। राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी में शानदार प्रदर्शन कर चुकी महिमा की सरकारी सेवा में नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

महिमा ठाकुर 10 वर्षों से स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) में कबड्डी का प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए हैं। खेल के साथ महिमा ने प्रशिक्षक के रूप में भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उन्होंने बिलासपुर स्थित कबड्डी अकादमी में कोच के रूप में सेवाएं दीं और युवा खिलाड़ियों को कबड्डी की बारीकियां सिखाईं।
उन्होंने कई खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करने के साथ उन्हें खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अब शारीरिक अध्यापिका के रूप में महिमा अपने अनुभव का लाभ स्कूली बच्चों को देंगी। महिमा ठाकुर का खिलाड़ी से कोच और अब शारीरिक शिक्षक बनने तक का सफर क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें