फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जुुआणी महादेव और थान देवता का हुआ मिलन

विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। अधिष्ठाता देवता जुआणी महादेव वीरवार को अपने न्योली देवालय से ढोल, नगाड़ों और नरसिंगों की मंगलध्वनि के बीच पारंपरिक देव यात्रा पर निकलकर थरमाण शाहनू उत्सव में पहुंचे। यहां थान देवता के साथ जुआणी महादेव का पारंपरिक एवं भव्य देव मिलन हुआ, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
विज्ञापन

थान देवता की सौह (प्रांगण) में जुआणी महादेव ने देवलुओं के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक देवनृत्य किया। रात्रि विश्राम के लिए देवता का ठहराव थान देवता मंदिर परिसर में हुआ। शुक्रवार सुबह विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु फूल और धूप अर्पित कर देव आराधना करेंगे।
इसके बाद जुआणी महादेव ग्राहण के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां देव परंपरा के अनुसार ठाकर महाराज के साथ उनका पारंपरिक देव मिलन होगा। देवता के कारदार ओमप्रकाश महंत ने बताया कि जुआणी महादेव प्रत्येक वर्ष श्रावण संक्रांति के अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार थरमाण शाहनू उत्सव में शामिल होने के लिए प्रस्थान करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें