फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बकशाहल टापू को डेंजर जोन घोषित करने के लिए होगा संयुक्त निरीक्षण

Wed, 21 Jan 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने दिए तहसीलदार सैंज को आदेश
विज्ञापन

28 जनवरी को होगा बाढ़ प्रभावित बकशाहल टापू का निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बाढ़ प्रभावित बकशाहल के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। वर्ष 2023 से 2025 तक बाढ़ से साये में रहे बकशाहल टापू को डेंजर जोन घोषित करने के लिए प्रशासन ने सकारात्मक पहल शुरू कर दी है।
एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने तहसीलदार को आदेश दिए हैं कि 28 जनवरी को क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया जाए। उन्होंने तहसीलदार, एनएचपीसी-दो, तीन प्रोजेक्ट प्रबंधन के साथ लोक निर्माण, जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


यह है मामला
सैंज घाटी के बकशाहल के लोग परेशान हैं। सैंज वैली विकास समिति के अध्यक्ष बुधराम ने कहा कि वर्ष 2023 और 2025 में आई बाढ़ के कारण टापू को काफी क्षति पहुंची है। इस दौरान क्षेत्र की करीब 30 बीघा भूमि, एक मकान, फिश फार्म बह गया है। 30 बीघा भूमि, पांच मकान खतरे में हैं। लोगों की मांग है कि इस क्षेत्र को डेंजर जोन घोषित किया जाए। इससे 16 परिवार प्रभावित हैं। प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र को डेंजर जोन घोषित कर प्रभावित को मुआवजा दिया जाए।


ये हैं प्रभावित
तीन वर्ष से लगातार आ रही बाढ़ के चलते क्षेत्र के 16 परिवार प्रभावित हुए हैं। इनमें कर्मचंद, रेवत राम, श्याम लाल, दोत राम, देवी राम, गुप्त राम, बुधराम, तुले राम, डीणे राम, नरेश्वरी, लाल सिंह, पिंकू, तेज राम, चिंता देवी, ख्यालू राम आदि शामिल हैं। इनकी जमीन और अन्य संपत्ति खतरे में है।
विज्ञापन


तीन साल से लगातार वे हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। अब प्रशासन क्षेत्र को डेंजर जोन घोषित करने की संभावनाएं तलाशने के लिए संयुक्त निरीक्षण करने की पहल कर रहा है। उम्मीद है कि 28 जनवरी को होने वाले संयुक्त निरीक्षण के दौरान क्षेत्र को डेंजर जोन घोषित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। बुधराम, अध्यक्ष सैंज वैली विकास समिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें