उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जाहलमा नाले में सोमवार दोपहर बाद आई बाढ़ से वाम तट का जोबरंग पुल जलमग्न हो गया। बाढ़ से नाले में आया मलबा दाराफाल के समीप चिनाब नदी में भर गया। इससे नदी में झील बन गई। झील बनने से जोबरंग पुल चार फीट तक जलमग्न हो गया। यह पुल करीब तीन घंटे तक पानी में डूबा रहा। नदी का बहाव सामान्य होने से धीरे-धीरे पानी उतरने लगा। यह पुल जोबरंग पंचायत के जोबरंग, रापे और राशेल गांवों को जोड़ता है। पुल के जलमग्न होने से ग्रामीण खौफ में हैं।
विज्ञापन
19 अगस्त 2022 को भी जाहलमा नाले की बाढ़ से चिनाब का जलस्तर बढ़ने पर जसरथ गांव का फुटब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया था। अब जोबरंग पुल पर खतरा मंडरा रहा है। संवाद