फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार के चनौन में जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त, ऑपरेटर घायल

Mon, 09 Feb 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बंजार की चनौन पंचायत में सड़क निर्माण में लगी जेसीबी पलटी। स्त्रोत पाठक।
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। जिले की चनौन पंचायत में एक जेसीबी हादसे का शिकार हो गई है। घटना सोमवार दोपहर बाद की है। इसमें जेसीबी ऑपरेटर घायल हो गया है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चनौन पंचायत के गोशाला गांव के पास एक जेसीबी पंचायत की सड़क में लगी थी। इस दौरान जेसीबी अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई और सड़क पर जा पहुंची। हादसे में में जेसीबी ऑपरेटर जय सिंह निवासी गाड़ापारली, सैंज घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए बंजार अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसे कुल्लू के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि ऑपरेटर की पीठ और सिर में चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने कहा कि प्राथमिकी दर्जकर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें