फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पढ़ाने के तौर तरीके सीखेंगे जेबीटी

विज्ञापन
विज्ञापन
डाइट में आयोजित इंडक्शन कार्यशाला में दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कुल्लू में नवनियुक्त जेबीटी शिक्षकों के लिए इंडक्शन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। 15 दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक सुरेंद्र शर्मा ने किया। कार्यशाला में कुल्लू और लाहौल के 65 जेबीटी शिक्षक भाग ले रहे हैं। 30 सितंबर तक शिक्षकों को प्राइमरी स्कूलों की तमाम गतिविधियों से अवगत करवाया जाएगा।
पहले दिन मौजूद जेबीटी अध्यापकों को स्रोतव्यक्ति जीत राणा, श्यामलाल हांडा, राजेश ठाकुर और निशा ठाकुर ने बच्चों को पढ़ाने, एमडीएम सहित प्राथमिक स्कूलों की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण समन्वयक शमशेर ठाकुर ने कहा कि 15 से 30 सितंबर तक इंडक्शन कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की ओर से नियुक्त किए गए जेबीटी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राइमरी स्कूलों में चलने वाले सभी कार्यक्रमों के साथ-साथ शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें