फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबीटी बैचवाइज भर्ती के लिए काउसिलिंग 22 से

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में जिला कैडर से संबंधित जेबीटी की बैचवाइज भर्ती के लिए काउसिलिंग 22 से 26 फरवरी को होगी। अभ्यर्थियों को समस्त दस्तावेजों सहित प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक कार्यालय में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सीता राम बंसल ने कहा कि उम्मीदवारों को रोजगार कार्यालय कुल्लू, बंजार, आनी की ओर से प्रेषित सूचियों के अनुसार साक्षात्कार पत्र जारी दिए गए हैं। जिन अभ्यर्थी को बुलावा पत्र नहीं मिले हैं, वे सीधे ही साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के अलावा, हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी प्रमाणपत्र, शारीरिक दिव्यांगता से संबंधित प्रमाणपत्र, पिछड़ा क्षेत्र एवं पंचायत प्रमाणपत्र, भूमिहीन प्रमाणपत्र जो 01 हेक्टेयर से कम हो, बेरोजगार प्रमाणपत्र, एनसीसी, पदक विजेता खेल राष्ट्र स्तरीय, बीपीएल प्रमाणपत्र, विधवा प्रमाणपत्र, तलाक शुदा एकल नारी आदि प्रमाणपत्र साथ लाना होगा। 22 फरवरी को रोजगार कार्यालय कुल्लू, 23 को बंजार व आनी, 24 को मंडी, किन्नौर, बिलासपुर, सोलन, 25 को कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, चंबा व ऊना, 26 सिरमौर, शिमला और हमीरपुर रोजगार कार्यालय के अभ्यर्थियों की काउसिलिंग होगी। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें